बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदा युवक…LIVE VIDEO:शरीर से नहीं निकला एक भी बूंद खून, रायपुर में अकाउंटेंट का करता था काम

0
54

रायपुर के बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से एक युवक ने कूदकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि, युवक ने ऊपर के गलियारे से छलांग लगाई है, लेकिन उसके शरीर से खून नहीं निकला है। आत्महत्या की वजह साफ नहीं है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। युवक की पहचान विजय बसोने के रूप में हुई है, जो कि अकाउंटेंट का काम करता था। पुलिस ने युवक के घरवालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दे दी है। युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है, ये अभी साफ नहीं है। घरवालों और ऑफिस के लोगों से पूछताछ के बाद ही सामने आ पाएगा। फर्श पर गिरते ही धड़ाम से आई आवाज बेबीलॉन टावर की 7वीं मंजिल से कूदने का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक गिरते हुए नजर आ रहा है। जैसे ही फर्श पर गिरता है, धड़ाम से आवाज आती है। हाथ हलके से हिलते हैं और उसकी मौत हो जाती है। पैर से चप्पल निकलकर दूर फेंका जाते हैं। खबर अपडेट हो रही है… …………………….. सुसाइड से संबंधित और भी खबर पढ़ें…. चौथी मंजिल से कूदकर क्लर्क ने दी जान, LIVE VIDEO: सुबह ड्यूटी के लिए नवा रायपुर पहुंचा था, अचानक ऑफिस की रेलिंग से लगाई छलांग छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मॉल की तीसरी मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत, VIDEO: रायपुर में पिता की गोद से फिसला मासूम; ऐस्कलेटर में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा राजधानी रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। तीसरे माले से करीब एक साल का मासूम शख्स के हाथ से छूट के नीचे गिर गया। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here