बेल्ट-डंडे से 3 युवकों को पीटा, पेशाब किया,VIDEO:पैर फ्रैक्चर, सिर फूटा, पीठ-चेहरे पर पीटने के निशान, किसानों को मवेशी बेचने जा रहे थे

0
7

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मवेशी बेचने बाजार जा रहे पिकअप सवार 3 युवकों को हमलावरों ने जमकर पीटा। शुद्धीकरण के नाम पर पेशाब भी किया। लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटने की वजह से चेहरे और पीठ पर निशान बन गए हैं। मामला गुरूर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवकों का नाम वेदप्रकाश साहू (30), सतीश साहू (31) और बलराम साहू (55) है। तीनों युवक धमतरी जिले के रांवा गांव के रहने वाले हैं। अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोककर लात-घूंसे और चूड़े से वार किया है। पीटने का वीडियो भी सामने आया है। युवकों की पिटाई की 3 तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, धमतरी निवासी वेदप्रकाश साहू, सतीश साहू और बलराम साहू पिकअप से करहीभदर मवेशी बाजार में किसानों को मवेशी बेचने जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार रात करीब 11.15 बजे ग्राम भरदा के पास पेंवरो मोड़ पर कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने गाली-गलौज की। पिकअप की चाबी निकाली और तीनों लोगों को जमकर पीटा। ग्रामीण उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उन्होंने एक भी नहीं सुनी। शुद्धीकरण के नाम पर आरोपियों ने पेशाब भी किया। तीनों युवकों के शरीर पर आई गंभीर चोटें पीड़ित वेदप्रकाश साहू ने बताया कि आरोपियों के चंगुल से छूटकर गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। इसके बाद मारपीट की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों का इलाज चल रहा है। वेदप्रकाश साहू ने बताया कि उसके माथे, पीठ और घुटने पर गंभीर चोटें आई हैं। बलराम साहू के पीठ, दोनों घुटनों और भुजाओं में चोट लगी है। वहीं ​​सतीश साहू के पीठ, दोनों भुजाओं, कान के पास चोट आई है। सिर फूट गया है। घुटने में भी गहरे जख्म के निशान हैं। एक पैर फैक्चर हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस मामले में गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… गौ-रक्षकों ने 2 युवकों को लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पीटा,VIDEO:पैसे छीने, बिलासपुर में मवेशी बेचने बाजार जा रहे थे; तस्करी का आरोप छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गौ-रक्षकों ने 2 युवकों की लाठी-डंडे और लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवक मवेशी बेचने के लिए बाजार जा रहे थे। गौ-रक्षकों ने मवेशी तस्करी का आरोप लगाकर उनके बैलों के गले में बंधी रस्सी को खोल दिया। अब पुलिस ने शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना बिल्हा थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here