बेवफा बोलता था बॉयफ्रेंड…नाबालिग ने लगाई फांसी:तेरा किसी दूसरे के साथ अफेयर है कहता था, कोरबा में पेड़ पर लटकती मिली गर्लफ्रेंड की लाश

0
8

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग लड़की ने बॉयफ्रेंड के शक और प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बॉयफ्रेंड नाबालिग से अक्सर कहता था तू बेवफा है, तेरा किसी दूसरे के साथ संबंध है। तू मुझे धोखा दे रही। आए दिन झगड़ा करता था। मामला कोरबी चौकी क्षेत्र के पाली गांव का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम दिलराज मरकाम (20) है, जो पाली गांव का ही रहने वाला है। 17 साल की नाबालिग भी उसी इलाके की रहने वाली थी। नाबालिग की लाश जंगल में पेड़ पर फंदे पर लटकी मिली है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया। जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, 27 नवंबर को नाबालिग अपने भाई और बहन के साथ गांव के बाजार गई थी। रात को घर लौटने के बाद तीनों अपने-अपने कमरे में सो गए। अगले दिन सुबह जब परिजन उठे तो नाबालिग लड़की अपने कमरे में नहीं मिली। परिजनों ने गांव और आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कोरबी चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी। 2 दिन बाद 29 नवंबर को गांव के पास जंगल में एक पेड़ पर नाबालिग का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शव की पहचान कराई। टेंशन में बेटी ने आत्महत्या कर ली- परिजन परिवार ने पुलिस को बताया कि दिलराज मरकाम लगातार उनकी बेटी को मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। उसे उसके चरित्र पर शक था। वह उस पर धोखा देने का आरोप लगाता था। गायब होने के दौरान वह दिलराज से मिलने गई थी, जहां उनके बीच फिर से झगड़ा हुआ। परेशान होकर बेटी ने आत्महत्या कर ली। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिलराज को हिरासत में ले लिया। परिवार के अनुसार लड़की को आखिरी बार दिलराज के साथ देखा गया था। पुलिस ने आरोपी से अफेयर और उत्पीड़न के बारे में पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कबूलनामे के बाद, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ……………………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी:मरने से पहले VIDEO बनाया, रायगढ़ में ढाई साल से चल रहा था अफेयर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड की शादी से दुखी होकर बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिनों से वो मानसिक रूप से डिस्टर्ब चल रहा था। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें कह रहा है कि, आपको लगता था कि मैं आपे से प्यार नहीं करता। उसने कहा कि, मैंने कभी आपको धोखा नहीं दिया। सच्चे दिल से मोहब्बत किया। उसने वीडियो में मरने की भी बात कही है। बताया जा रहा है कि, 3 दिन पहले ही लड़की शादी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here