‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर जारी:सलमान खान दमदार लुक में आए नजर, गलवान की ऐतिहासिक जंग पर आधारित है फिल्म

0
33

सलमान खान की नेक्स्ट मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए, कैप्शन में गलवान वैली लिखा है। ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पोस्टर में वो बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में सलमान का चेहरा खून में लथपथ है। वो बड़ी मूंछें के साथ गुस्से में दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में बर्फ से ढके पहाड़ नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई खतरनाक झड़प पर आधारित है। जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। ये जंग 15,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया डायरेक्ट करेंगे। इसमें सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रागंदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देने वाले हैं। सलमान के पोस्ट पर उनके फैंस अब जमकर प्यार लुटा रहे हैं। उन्हें एक्टर का इंटेंस लुक काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- ‘उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बर्फीला तूफान लाएगी’। एक्टर के दूसरे फैंस ने लिखा- ‘टाइगर वापस आ रहा है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि उनसे अब इंतजार नहीं हो रहा है। बता दें कि साल 2020 में लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच एक खतरनाक झड़प हुई थी। यह इलाका लंबे समय से विवादित सीमा क्षेत्र माना जाता है। 15 जून को हुई इस भिड़ंत में दोनों देशों के सैनिकों की जान गई थी और ये लगभग 45 साल में पहली बार था जब भारत-चीन सीमा पर जानें गईं। इस लड़ाई में बंदूकें नहीं चलीं क्योंकि उस इलाके में हथियारों के इस्तेमाल की मनाही थी। सैनिकों ने डंडों, पत्थरों और हाथों से ही संघर्ष किया था। यह घटना भारत और चीन के रिश्तों में एक बड़ा मोड़ साबित हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here