बॉक्सर विजेंदर हरियाणवी फिल्म से करेंगे कमबैक:बॉलीवुड मूवी फ्लॉप रही, अब 10 साल बाद एंट्री; रिलीजिंग का भी खुलासा किया

0
8

ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह अब दोबारा मनोरंजन की दुनिया में लौटेंगे। कुछ महीने में ही उनकी हरियाणवी फिल्म रिलीज होगी। खुद विजेंदर ने इसका खुलासा किया। हालांकि फिल्म व हीरोइन के नाम को सस्पेंस रखा। 2014 में विजेंदर ने बॉलीवुड की फिल्म फगली से शुरू की। इसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी हीरोइन हैं। फिल्म में सलमान खान और अक्षय कुमार ने कैमियो किया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कोई कमाल नहीं कर पाई। फिर साल 2016 में रणदीप हुड्डा की फिल्म दो लफ्जों की कहानी में कैमियो रोल में गेस्ट अपीयरेंस दी थी। अब 40 की उम्र में बॉक्सर हरियाणवी फिल्म के जरिए कमबैक करने की तैयारी में हैं। 9 नवंबर को झज्जर में आनंद पथ कार्यक्रम में विजेंदर, ओलिंपियन अमन सहरावत के अलावा बॉलीवुड डायरेक्टर राज शांडिल्य, कॉमेडियन पारितोष त्रिपाठी उर्फ मामा जी के साथ मंच पर नजर आए। इसी दौरान दैनिक भास्कर एप से बातचीत में अपनी फिल्म का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह हरियाणवी फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी। उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी व ऑटोग्राफ दिए और उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया। बोले-झज्जर में स्मार्ट लड़के-लड़कियां, मुंबई ले जाओ
विजेंदर ने मंच पर बॉलीवुड डायरेक्टर राज शांडिल्य से कहा- झज्जर में टैलेंटेड और स्मार्ट लड़के-लड़कियां हैं, इन्हें भी मुंबई का मौका मिलना चाहिए। इनके चेहरे सुंदर हैं। इन मुंबई ले जाएं। वहीं विजेंदर ने कहा कि उनकी फिल्म की कहानी काफी बढ़िया है। उन्होंने मंच से मजाकिया लहजे में कहा, “अमन सहरावत और मैं मुंबई में शूटिंग कर रहे थे, वो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बिजी थे और मैं किसी और शूटिंग में। जब उनसे प्रोफेशनल बॉक्सिंग में आगे की प्लानिंग पर पूछा गया तो मुस्कुराते हुए बोले- कहीं लगवा लो पंच। हम तो हमेशा रेडी रहते हैं। राहुल गांधी के वोट चोरी वाले मुद्दे पर उन्होंने कहा- कभी राजनीतिक मंच पर बुलाएं तो जवाब देंगे। राहुल की वोट चोरी पर कहा था- नाच न जाने आंगन टेढ़ा
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद से विजेंदर अकसर सोशल मीडिया पर कांग्रेस व राहुल गांधी पर टिप्पणी करते रहे हैं। इसी साल अगस्त में X हैंडल पर पोस्ट की थी-“मैं बोल्या ताऊ त, ताऊ तनै के लाग्या वोट चोरी होई है? ताऊ बोल्या, नाच न जाने आंगन टेढ़ा।” बॉबी सिंह की हरियाणवी बैकग्राउंड वाली फिल्म में इंस्पेक्टर की भूमिका में
करनाल निवासी बॉबी सिंह ने पिछले दिनों दैनिक भास्कर एप से बातचीत में खुलासा किया था कि जल्द ही उनकी सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘सनम फिर मिलेंगे’ आएगी। जिसमें बॉलीवुड के कई नामी चेहरे नजर आएंगे। फिल्म की कहानी की हरियाणवी बैकग्राउंड है। बॉक्सर विजेंदर सिंह पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं। यशपाल शर्मा करेक्टर रोल में। फिल्म 26 मार्च को रिलीज करने की योजना है। फिल्म की हीरोइन हरियाणा से होंगी, अभी नाम का सस्पेंस रखा गया है। भिवानी का बेटा जिसने दुनिया को चौंकाया
29 अक्टूबर 1985 को हरियाणा के भिवानी जिले के कालूवास गांव में जन्मे विजेंदर सिंह के पिता महिपाल सिंह हरियाणा रोडवेज में बस चालक रहे और मां कृष्णा देवी गृहिणी। उनके बड़े भाई मनोज ने भी बॉक्सिंग की राह चुनी, जिससे विजेंदर को प्रेरणा मिली। भिवानी को भारत का क्यूबा कहा जाने लगा क्योंकि यहां से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर निकले। इन्हीं में से एक विजेंदर सिंह हैं। 2008 में ओलिंपिक में जीता कांस्य
साल 2008 में बीजिंग ओलिंपिक में विजेंदर सिंह ने मिडिलवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में पहली बार ओलिंपिक पदक दिलाया। ओलिंपिक के बाद विजेंदर को देशभर में खेल के नायक के रूप में सम्मान मिला। उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2015 में विजेंदर ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में कदम रखकर एक नया मोड़ लिया। उन्होंने ब्रिटेन में अपनी पहली प्रोफेशनल बॉउट खेली और शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने लगातार 12 मुकाबले जीते, जिनमें से कई नॉकआउट के जरिए रहे। 2016 में वे WBO एशिया-पैसेफिक सुपर मिडलवेट चैंपियन बने और 2017 में उन्होंने WBO ओरिएंटल टाइटल भी अपने नाम किया। भारत में उन्होंने दिल्ली, मुंबई और जयपुर में आयोजित बॉउट्स में जीत हासिल कर घरेलू दर्शकों का दिल जीता। राजनीति में असफल पंच
विजेंदर सिंह ने 2019 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कुछ समय राजनीति से दूरी बनाए रखी, लेकिन अप्रैल 2024 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सबको चौंका दिया। —————————— ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा के बॉक्सर विजेंदर के पिता का कैंसर से निधन:हिसार के अस्पताल में अंतिम सांस ली; क्वीन विक्टोरिया के यहां अतिथि रह चुके हरियाणा के ओलिंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर विजेंदर सिंह के पिता महिपाल सिंह का 2 जनवरी 2025 को निधन हो गया था। वह करीब 7 महीने से कैंसर से पीड़ित थे। उनका हिसार के जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here