बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के दूसरे प्रेमी को मार डाला:दुर्ग में आधीरात दोस्तों के साथ लाठी-डंडों से पीटा, पुलिस विभाग में है लड़की-लड़के की मां

0
158

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लव ट्राएंगल के चलते एक युवक का मर्डर हो गया है। लड़की के प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ देर रात पहले प्रेमी को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस लड़की सहित 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम चेतन साहू है। चेतन साहू और लड़की का पहले से अफेयर था। दोनों की मां पुलिस विभाग में हैं। इसी बीच लड़की की मां का ट्रांसफर सरगुजा हो गया। वो उसके साथ वहां रहने चली गई, लेकिन दूर होने के बाद भी चेतन साहू का प्यार कम नहीं हुआ। लड़की दूसरे लड़के से करने लगी थी प्यार दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि सरगुजा जाने के बाद लड़की को लुकेश साहू नाम के लड़के से प्यार हो गया, लेकिन चेतन उसे लगातार फोन करता रहा। 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग आई। चेतन साहू को इस बात की जानकारी हुई। चेतना साहू लड़की को मिलने के लिए परेशान करने लगा। इसके बाद लड़की ने यह बात अपने नए प्रेमी लुकेश साहू को बताई। लुकेश के कहने पर लड़की ने चेतन को सिविल लाइंस स्थित अपने घर के पास मिलने के लिए बुलाया। रात में मिलने पहुंचा चेतन साहू रविवार देर रात 11-12 बजे के करीब जब चेतन लड़की से मिलने पहुंचा। वहां लुकेश अपने दोस्तों के साथ पहुंचा हुआ था। उसने चेतन को घेर लिया। दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि लुकेश ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे लाठी डंडों से जमकर पीटा। 5 संदेहियों से पूछताछ जारी, मुख्य आरोपी फरार वारदात के बाद सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर और पुलिस के अधिकारी रात में मौके पर पहुंचे। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रात में ही 5 संदेहियों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी लुकेश साहू वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तो पहचान कर ली है, लेकिन उसके साथ वारदात में और कौन लोग शामिल थे, उनकी भी पहचान करने में जुटी है। लड़की को भी थाने बुलाया गया है। ………………………. छत्तीसगढ़ में मर्डर से संबंधित और भी खबर पढ़ें छत्तीसगढ़ में नाबालिग गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने दोस्त को मार डाला: शराब और प्रेमिका के बारे में मां को बताया, गुस्साए आरोपियों ने हथौड़े से कुचला सिर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने मिलकर अपने ही दोस्त को हथौड़े से सिर कुचलकर मार डाला। लाश को बोरे में लपेटकर फेंक दिया। दोस्त ने आरोपी की मां को उसकी प्रेमिका और शराब पीने की लत के बारे में बता दिया था, जिससे आरोपी नाराज था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here