‘बॉर्डर 2’ से वरुण धवन का फर्स्ट लुक आया सामने:आर्मी यूनिफॉर्म में बंदूक लिए दमदार अंदाज में दिखे एक्टर

0
9

सनी देओल के पोस्टर के बाद अब फिल्म बॉर्डर 2 का एक और पोस्टर सामने आया है। बुधवार को फिल्म के मेकर्स टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने वरुण धवन का पहला लुक रिलीज किया है। इसमें उनका एक बिल्कुल अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला है। पोस्टर में वरुण एक इंडियन सोल्जर के रूप में नजर आ रहे हैं। वह आर्मी यूनिफॉर्म में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर एग्रेशन और जज्बा साफ दिखता है। यह लुक उनके किरदार की बहादुरी और जोश को दिखाता है। इससे पहले, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया था। पोस्टर में सनी देओल को उनके सबसे आइकोनिक और युद्ध-सीखे अवतार में देखा गया था। सेना की वर्दी में सनी अपने हाथ में बाजूका लिए नजर आए थे। उनके चेहरे पर देशभक्ति और जिम्मेदारी का भाव भी दिखा। पोस्टर ने सनी की पहली फिल्म ‘बॉर्डर’ की याद दिलाई थी। फिल्म की रिलीज की तारीख शुरू में 22 जनवरी, 2026 बताई गई थी, लेकिन अब यह सामने आया है कि बॉर्डर 2 अगले साल रिपब्लिक डे वीकेंड पर 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह कर रहे हैं। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज ने जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here