मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा से जुड़े विवादित प्रकरण पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों पर की गई असभ्य टिप्पणी और फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों के उपयोग से जुड़ी शिकायतों के चलते उनके खिलाफ कई विभागीय और आपराधिक मामले चल रहे हैं।
