रतलाम में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति सूची जारी होते ही गुटबाजी उभर आई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व विधायक हर्षविजय गेहलोत ने नाराजगी जताते हुए इस्तीफा दे दिया। अंदरूनी तौर पर नियुक्तियों में अनदेखी को इस्तीफे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
