छत्तीसगढ़ में सुबह से ही महाशिवरात्रि के पर्व पर मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रायपुर के शिवालयों में भी महा शिवरात्रि का उत्साह देखते ही बन रहा है। भगवान की पूजा करने और जल चढ़ाने बड़ी संख्या में शिवजी के मंदिर पहुंच रहे हे है। रायपुर के प्राचीन मंदिरों में से एक महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालु के लिए पट सुबह 4 बजे से खोल दिए गए हैं। हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। मंदिर के बाहर लंबी कतार लगी हुई है। शिवलिंग को विराट रूप में सजाया गया है, जो भक्तों को लुभा रहा है। भगवान की शादी की निभाई गई रस्में महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर में मंगलवार से ही भगवान की शादी की रस्में निभाई गई। भगवान शिव को हल्दी लगाई गई, मेहंदी की रस्म भी हुई। छत्तीसगढ़ की परंपराओं के तहत श्रद्धालुओं ने चुलमाटी की रस्म भी निभाई। रंग-बिरंगे कपड़े और फूलों का मंडप तैयार कर उसमें भगवान को स्थापित किया गया है। आज शाम शिवजी की बारात निकाली जाएगी। बूढ़ेश्वर महादेव, बूढ़ापारा यहां शिव-पार्वती विवाह कराया जाएगा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को कतार में आना होगा। सुबह 4 बजे महादेव की पूजा शुरू हो गई है। दोपहर में पट बंद कर महादेव का शृंगार होगा। ट्रस्टी अशोक पुरोहित ने बताया कि पूरी रात भजन-कीर्तन होगा। क्या खास- जलाभिषेक सिर्फ सुबह में, शृंगार के बाद सिर्फ दर्शन। दर्शन का समय- सुबह 6 बजे से। नरहरेश्वर महादेव, टिकरापारा सुबह 4 बजे से रुद्राष्टाध्यायी का पाठ शुरू हुआ। फलों के रस और दूध से महादेव का अभिषेक होगा। अखंड रामायण का भी पाठ होगा। 3 बजे शिवजी का रजत शृंगार होगा। रात 8 बजे महाआरती और रात 12 बजे शयन आरती होगी। क्या खास- कोलकाता से आए फूलों से महादेव का शृंगार। जलाभिषेक सुबह में। दर्शन का समय- सुबह 6 बजे से। बैद्यनाथ धाम, बैजनाथ पारा सुबह 4.30 बजे से फलों के रस और दूध से रूद्राभिषेक शुरू होगा। समिति के श्याम चावला ने बताया कि पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रंगीन लाइट से सजाया जा रहा है। क्या खास- भजन गायकों के कार्यक्रम। दर्शन का समय- सुबह 6 बजे से। नीलकंठेश्वर महादेव, भाठागांव मंदिर में रंग-रोगन कर रंगीन लाइट से सजाया गया है। मंदिर के पुजारी पं. जनार्दन पांडेय ने बताया कि शिवरात्रि पर शिवजी का आकर्षक रजत श्रृंगार किया जाएगा। क्या खास- सुबह 4 बजे से जलाभिषेक, व्रतियों के लिए फलाहार दर्शन का समय- सुबह 5 बजे से सुरेश्वर महादेव, खम्हारडीह मंदिर में सुबह 5 बजे से अभिषेक। शाम 5.30 बजे फिर से श्रृंगार होगा। पीठ के संस्थापक स्वामी राजेश्वरानंद ने बताया कि पीठ समिति द्वारा सुरेश्वर महादेव चौक पर 21 फीट ऊंचा स्टील का त्रिशूल स्थापित किया जाएगा। क्या खास- वीआईपी चौक से निकलेगी त्रिशूल यात्रा दर्शन का समय- सुबह 6 बजे से योगेश्वर महादेव मंदिर, कटोरा तालाब सुबह 4 बजे अभिषेक और गुप्त आरती हुई। मंदिर समिति के प्रेम प्रकाश मध्यानी ने बताया कि रात 12 बजे भोलेनाथ की परिक्रमा होगी। क्या खास- मंगलवार को रात 10 बजे जागरण और भजन-कीर्तन। दर्शन का समय- सुबह 6 बजे से। सोमेश्वर महादेव, सरजू बांधा सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक के बाद भस्म आरती होगी। दिनभर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि शिवरात्रि पर शिवजी का महाकाल स्वरूप में शृंगार किया जाएगा। क्या खास- महाकाल रूप में शृंगार। दर्शन का समय- सुबह 8 बजे से। मार्कण्डेय महादेव मंदिर, पेंशन बाड़ा विवेकानंद नगर के मंदिर को रंगीन लाइट से मंदिर को सजाया गया है। सुबह 5 बजे रूद्राभिषेक हुआ। दिनभर अखंड रामायण का पाठ और भजन-कीर्तन किया जाएगा। शाम में महादेव का विशेष श्रृंगार होगा। क्या खास- अखंड रामायण का पाठ दर्शन का समय- सुबह 5 बजे से
