भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण बीमार हो रहे मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी 24 नए मरीज मिले हैं। इनमें से चार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक माह से अधिक समय से दूषित पानी के कारण संक्रमित दो वर्ष का युवान शर्मा संघर्ष कर रहा है। यह भागीरथपुरा का ही रहने वाला है।
