Indore Water Tragedy: नगर निगम की गंभीर लापरवाही से भागीरथपुरा क्षेत्र में फैला दूषित पानी का संक्रमण अब भी जानलेवा बना हुआ है। दूषित जल के कारण बीमार हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग एकनाथ सूर्यवंशी की शुक्रवार को मौत हो गई। पिछले 30 दिनों से वे अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। त्रासदी में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 31 हो गया है।
