Indore Water Crisis: भागीरथपुरा में पीने का संकट यथावत है। नगर निगम टैंकरों के माध्यम से पानी वितरित तो कर रहा है, लेकिन यह पानी पीने के योग्य नहीं है। ऐसे में रहवासी सामाजिक संस्थाओं द्वारा वितरित किए जा रहे आरओ पानी पर निर्भर हैं। इधर कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने भागीरथपुरा पहुंचकर पेयजल एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
