प्रधानमंत्री ने भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि को भी रेखांकित किया और कहा, “भारत सिर्फ सात से आठ वर्षों में विश्व की ११वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से ५वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।” उन्होंने इस विकास का श्रेय भारत के कुशल युवाओं और स्वच्छ भारत मिशन तथा आयुष्मान भारत जैसी पहलों को दिया, जिन्होंने स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवा में उल्लेखनीय सुधार किया है।
