भारत ने टीम 20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी फैंस ने जश्न मनाया। तिरंगा लेकर फैंस सड़क पर निकल गए। रायपुर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी की गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरकते रहे। बिलासपुर, कोरबा, दंतेवाड़ा से भी क्रिकेट फैंस की ऐसी तस्वीरें सामने आईं। फैंस ने बड़े स्क्रीन पर मैच एंजाय किया। जीत की खुशी में लोग रंग-गुलाल उड़ाए। अंबिकापुर, बस्तर में भी जमकर आतिशबाजी हुई। कोरबा में महिलाएं देशभक्ति गीतों पर थिरकती रहीं। क्रिकेट फैंस की कुछ तस्वीरें देखिए… रायपुर में जश्न चरम पर टीम इंडिया की जीत के बाद रायपुर के जयस्तंभ चौक में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस जुट गए थे। भीड़ बढ़ने पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित तरीके से घर भेजने की व्यवस्था की। जश्न के दौरान जयस्तंभ से शारदा चौक तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। भिलाई के सिविक सेंटर में जश्न भिलाई के सिविक सेंटर में भी क्रिकेट प्रेमियों ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आए। लोरमी के मुंगेली चौक में क्रिकेट फैंस ने आतिशबाजी कर और नारे लगाकर जीत का जश्न मनाया। धमतरी में महापौर भी झूमे धमतरी के घड़ी चौक में जश्न के दौरान महापौर रामू रोहरा भी लोगों के साथ थिरकते नजर आए। लोगों ने भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए और टीम इंडिया को बधाई दी। अंबिकापुर में जवान ने कह- हिंदुस्तान दिल में है अंबिकापुर के महामाया चौक में लोगों ने रंग उड़ाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान मौजूद एक सेना के जवान ने कहा, भारत की जीत हमारी जीत है, हिंदुस्तान हमारे दिल में है। बिलासपुर में LED स्क्रीन पर देखा मैच बिलासपुर के तिलक नगर हनुमान मंदिर के पास युवाओं ने LED स्क्रीन लगाकर मैच देखा और जीत के बाद जमकर जश्न मनाया। रायगढ़ में बीजेपी कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। बस्तर के गीदम इलाके में भी लोग सड़कों पर निकलकर खुशी मनाते दिखे। नेताओं ने भी दी बधाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर जीत का जश्न मनाया।
