17.8 C
Bhilai
Monday, February 24, 2025

भास्कर वर्ल्ड अपडेट:दिल्ली आ रही अमेरिकी फ्लाइट में बम की धमकी; रोम डायवर्ट की गई

न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA292 में बम की धमकी के बाद उसे रोम की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन ने सुरक्षा कारणों को इस डायवर्जन की वजह बताया है। हालांकि बम होने की पुष्टि नहीं की। एयरलाइन ने कहा- न्यूयॉर्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले AA 292 को विमान में संभावित सुरक्षा खतरे के कारण रोम की ओर मोड़ दिया गया है। हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और स्थिति साफ होने पर अपडेट देंगे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… FBI डायरेक्टर काश पटेल को ATF ब्यूरो का चीफ बना सकते हैं ट्रम्प, इस हफ्ते हो सकती है नियुक्ति अमेरिका की जांच एजेंसी FBI के नए डायरेक्टर काश पटेल को ट्रम्प प्रशासन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। उन्हें ब्यूरो ऑफ अल्कोहल, टोबैको, फायर आर्म्स एंड एक्सप्लोसिव (ATF) का प्रमुख बनाए जाने का प्लान है। सूत्रों के मुताबिक पटेल को अगले हफ्ते यह यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। ATF एजेंसी न्याय विभाग के तहत आती है। यह एजेंसी गोली-बंदूकों के गैर-कानूनी इस्तेमाल, अवैध बिक्री और तस्करी से जुड़े कानून लागू करती है। इसके अलावा शराब और तंबाकू उत्पादों के गैरकानूनी इस्तेमाल और सप्लाई को रोकना भी इस एजेंसी की जिम्मेदारी है। नसरल्लाह के दफनाए जाने से पहले इजराइल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया इजराइली सेना ने दावा किया है कि उन्होंने नसरल्लाह के दफनाए जाने से कुछ घंटे पहले हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया है। यह हमला दक्षिणी लेबनान के टायर इलाके में हुआ। IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह के ठिकानों पर कुछ हथियार उनके लिए खतरा पैदा कर रहे थे। हिजबुल्लाह के चीफ रहे हसन नसरल्लाह को करीब 5 महीने बाद फिर से दफनाया जा रहा है। अंतिम संस्कार साढ़े 4 बजे बेरूत के कैमिली चामौन स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में किया जाएगा। पाकिस्तान के PM बोले- तरक्की में भारत को पीछे न छोड़ा, तो मेरा नाम शहबाज शरीफ नहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि, अगर तरक्की में भारत को पीछे न छोड़ा तो मेरा नहीं शहबाज शरीफ नहीं। उन्होंने यह बयान को डेरा गाजी खां में एक रैली के दौरान भाषण में दिया।
पाकिस्तान में होली मनाने पर हिंदू छात्रों पर FIR, कराची में कॉलेज ने नोटिस जारी किया कराची के दाऊद यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होली मनाने वाले छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कई हिंदू छात्रों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। इन पर यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाने का आरोप लगा है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पूर्व सदस्य लाल मल्ही ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर सवाल किया कि, क्या अब होली मनाना अपराध बन गया है? क्या किसी विश्वविद्यालय में होली मनाना राज्य के खिलाफ कार्रवाई मानी जाएगी?” अमेरिका में अस्पताल के ICU में गोलीबारी, 3 घायल; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया अमेरिकी शहर पेनसिल्वेनिया में एक व्यक्ति ने एक अस्पताल के ICU में घुसकर गोलीबारी की। यॉर्क काउंटी के अटॉर्नी टिम बार्कर ने बताया कि हमलावर हैंडगन और बैग के साथ UPMC मेमोरियल अस्पताल में घुसा था। हमलावर सीधे ICU में गया और गोलियां चला दीं। इसमें एक डॉक्टर और एक नर्स सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। इस दौरान दो अन्य घायल हो गए जबकि एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, दर्द भी बढ़ा; 21 फरवरी को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया था पोप फ्रांसिस की हालत शनिवार को एक बार फिर गंभीर हो गई। उन्हें शुक्रवार यानी 21 फरवरी की तुलना में ज्यादा दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने 21 फरवरी को उन्हें खतरे से बाहर बताया था। डॉक्टर ने कहा था कि पोप की हालत में सुधार हो रहा है। पोप लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। पोप फ्रांसिस (88 साल) को फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरी खबर पढ़ें… फ्रांस में आयोजित रैली के दौरान चाकू से हमले में 1 की मौत, 2 पुलिस वाले घायल फ्रांस में शनिवार को मुलहाउस शहर में कांगो के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कोलस हेइट्ज ने AFP को बताया कि यह हमला 37 साल के एक संदिग्ध ने किया था, जो पहले से काउंटर टेररिज्म सर्विलांस लिस्ट में था। अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी शहर गोमा में कई दिनों से सेना और विद्रोही ग्रुप M23 में संघर्ष जारी है। लगभग 20 लाख की आबादी वाले गोमा शहर में कई नेचुरल खनिज मौजूद हैं। इस पर हमला करने वाले विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles