मध्य प्रदेश में पुलिस सहायता के लिए अब 100 की जगह 112 नंबर डायल करना होगा। गुरुवार को नए डायल-112 वाहनों के शुभारंभ के साथ यह सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना करेंगे। यहां से 112 वाहन रवाना होंगे।
