Bhojshala Case: मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला के धार्मिक स्वरूप को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सोमवार को प्रस्तावित सुनवाई टल गई। वकीलों के कार्य से विरत रहने के कारण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा किए गए 98 दिन के सर्वे की रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं हो सकी।
