वसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को धार की भोजशाला में पूजा और नमाज शांतिपूर्ण तरीके से होने के बाद पुलिसकर्मियों ने अपना तनाव डांस कर मिटाया। धार में दिन-रात ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था। इस दौरान यहां पहुंचे 8 हजार पुलिसकर्मी जमकर थिरके। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
