तुर्किये की असिस कंपनी भोपाल व इंदौर मेट्रो ट्रेन में आटोमैटिक फेयर (किराया) कलेक्शन सिस्टम लगाने का काम कर रही है। भोपाल से भाजपा सांसद आलोक शर्मा ने बुधवार को कहा कि तुर्किये की कंपनी द्वारा मेट्रो के जिन कामों का ठेका लिया गया है, उन्हें जल्द से जल्द निरस्त करवाया जाएगा।
