भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से छूटी भोपाल एक्सप्रेस में आग के अनाउंसमेंट पर ट्रेन में मौजूद यात्री घबरा गए। यात्री इस कदर डर गए कि ट्रेन रुकते ही चेतक ब्रिज के पास कोच से बाहर निकलकर पटरियों पर आ खड़े हुए। देखते ही देखते पूरी बोगी में हंगामा खड़ा हो गया,सामने से मालगाड़ी आ रही थी।
