मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में रोजगार की बारिश हो रही है, उद्योग लग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विजन से आज कपड़ा अचारपुरा में बन रहा है और अमेरिका में पहना जा रहा है। मध्यप्रदेश का कपास दुनिया में मशहूर है। सरकार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए तत्पर है। उद्योगों के साथ किसानों के लिए भी फैसले लिए जा रहे हैं।
