भोपाल के करीब बैरागढ़ में चिरायु अस्पताल के पास एक कार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात दो बजे तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर लैंप पोस्ट में घुस गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों पर शव कार के अंदर दिखाई दे रहे हैं।
