बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी के नियमों के अनुसार शुरू हो गई है। इस बार 36 विभिन्न विषयों में 1200 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। यूजीसी नेट/सीएसआइआर नेट या वैध जेआरएफ स्कोर कार्ड धारक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर है।
