जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने बताया कि शहर के पेट्रोल पंपों की लगातार जांच की जा रही है। जिसके तहत शुक्रवार को टीम शाहजहांनाबाद के मॉडल ग्राउंड स्थित जाहिदा अली के पेट्रोल पंप पहुंची थी, जहां बिना नोडल के बांट से पेट्रोल दिया जा रहा था। पंप की डिस्पेंसिंग यूनिट खराब होने की वजह से पंप के सभी नोजल बंद थे।
