भोपाल में रेप कांड में पकड़े गए आरोपित माज खान का संबंध भोपाल के कुख्यात मछली कांड से भी जुड़ा है। वह उसी प्रकरण में आरोपित जिम संचालक मोनिस खान का भाई है। मोनिस फिलहाल एमडी तस्करी मामले में जमानत पर है। आरोप है कि उसकी कार में ही किशोरी से दुष्कर्म किया था और घटना के दौरान वह कार ड्राइव कर रहा था।
