भोपाल के छोला थाना क्षेत्र स्थित मालीखेड़ी में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर 2 पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान घर में घुसकर तोड़-फोड़ और चाकूबाजी हुई। बीच-बचाव करने आया एक युवक इसमें घायल हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
