MP Crime: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रतिष्ठित परिवार की 16 वर्षीय छात्रा, जो 10वीं कक्षा में पढ़ती है, स्कूल के ही एक कर्मचारी की दरिंदगी का शिकार हुई। आरोपी पिछले दो वर्षों से छात्रा को डरा-धमककर या बहला-फुसलाकर होटल ले जाता था और उसके साथ गलत काम करता था।
