भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में विवाहित महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित ने महिला को गुमराह कर होटल में बुलाया, जहां दैहिक शोषण कर उसका वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो के जरिए संबंध बनाने का दबाव डाला गया। मानसिक रूप से परेशान होकर पीड़िता ने शाहपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया है।
