भोपाल के कोहेफिजा में 11वीं कक्षा की एक छात्रा से 19 वर्षीय युवक ने कार में दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर एक लाख मांगने लगा। पीड़िता ने परेशान होकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
