हैदराबाद रूट पर एक ही उड़ान होने से यात्रियों को महंगे किराये पर बुकिंग करानी पड़ रही थी। कई बार तो स्पाट फेयर 15 हजार रूपये तक हो जाता था। अब यह घटकर छह से आठ हजार होगा। 15 से 20 दिन पहले बुकिंग कराने पर यात्रियों को पांच से सात हजार रूपये में भी सीट मिल सकेगी।
