दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआईएस मॉड्यूल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसमें से एक की गिरफ्तार मध्य प्रदेश के भोपाल से हुई है। जानकारी के मुताबिक ये दोनों ही दिल्ली में एक बड़ा धमाका करने की साजिश रच रहे थे। दिल्ली के सबसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र इनके टारगेट पर थे।
