मंडला में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर वाले 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा और उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। सभी ट्रैक्टर चालकों पर पांच सौ रुपये प्रति ट्रैक्टर के मान से कुल चार हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। कई वाहनों से वाहन से अमानक हार्न ज़ब्त किए गए तथा तीन हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
