टोपा गांव टोनाटार चक के अंतर्गत आता है, जबकि बीजराडीह सुरकी चक में शामिल है। बहिष्कार की वजह से न केवल अंतिम संस्कार टोपा में नहीं हो सका, बल्कि परिवार के लोगों को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने से भी रोका जा रहा है। एक ही परिवार के सदस्यों को सामाजिक संस्कारों से वंचित किए जाने से समाज में गहरा आक्रोश और पीड़ा व्याप्त है।
