मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस त्योहार बेहद महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकालकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास खत्म हो जाता है। सभी मांगलिक कार्य शुरु होने लगते हैं। वैसे मकर राशि के स्वामी शनि है। सूर्य और शनि के बीच पिता-पुत्र का संबंध है। इसलिए सूर्य का मकर गोचर पिता-पुत्र के मिलन के रुप में भी देखा जाता है। वैसे कुछ राशियों के लिए मकर संक्रांति का दिन काफी शुभ है। आइए आपको बताते हैं किन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी प्रबल योग बनेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य प्राप्त होते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान का साथ प्राप्त हो सकता है। अच्छे फलों के वृद्धि के लिए अपने पास लाल वस्तु रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का भाग्योदय होगा। मेहनत रंग लाने वाली है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने के योग हैं। व्यापारियों के व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दिन अपने पास हरी वस्तु रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का भाग्योदय होगा। सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होती है। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम और संतान का साथ रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। अपने पास लाल वस्तु को जरुर रखें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए नौकरी मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की या प्रमोशन के योग बन रहे हैं। वहीं, कई लोगों की आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शनिदेव की पूजा करना और प्रणाम करना शुभ होगा।
