मध्य प्रदेश में मकर संक्रांति पर्व महिला सशक्तीकरण पर केंद्रित होगा। जिला स्तर पर मुख्य कार्यक्रम होंगे, जिसमें महिलाओं को तिल, गुड़, कंगन और सुहाग सामग्री का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करें।
