मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही भोपाल में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर है। हर साल की तरह इस बार भी शहर के विभिन्न बाजारों में पतंग, धागा और मांझा खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालांकि चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध और पुलिस के आदेशों के बावजूद बाजारों में तेज और खतरनाक मांझे की खुलेआम बिक्री होती दिखी।
