पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने थाने का प्रभार संभालने के बाद गुम इंसान और पेंडिंग मामलों की निकाल शुरू कर दी। इसी दौरान उन्होंने पुनीराम के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस ने गांव के लोगों से पुनीराम के संबंध में पूछताछ शुरू कि तो आरोपित घबरा गए।
