Gwalior News: बिलौआ में पत्थर की खदान के संचालन को लेकर गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। जिसमें पहले खदान के अंदर गोलीबारी हो रही है, फिर सड़क पर दो पक्षों में आमने-सामने बंदूकें तानी जा रही हैं।
