मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयंती पर कहा कि रामचरितमानस देश का प्राचीन महाकाव्य है। तुलसीदास ने देश को धर्म, नीति और मर्यादा का मार्ग दिखाया। सरकार विरासत से विकास की संस्कृति को अपना रही है। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाए जाएंगे। श्रीराम वनगमन पथ विकसित किया जाएगा।
