MP Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों को नियुक्तियों के लिए फ्री-हैंड दिया है। वे जातीय और स्थानीय समीकरणों को देखते हुए 1004 ब्लाक अध्यक्ष बनाएंगे। राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप संगठन सृजन अभियान चल रहा है। जिला अध्यक्षों को 40 दिन का समय दिया गया है और समन्वय समितियां उनका सहयोग करेंगी।
