मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रतलाम में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि निगम-मंडलों में जल्द ही नियुक्तियां शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होने के मामले पर कहा कि इस पर सरकार ने संज्ञान लिया है व संगठन भी संज्ञान ले रहा है।
