MP Gram Panchayat: मध्य प्रदेश की ग्राम पंचायतें अब शहरी तर्ज पर आवासीय कॉलोनियां विकसित करेंगी। विदिशा जिले से इसकी शुरुआत हुई है, 12 पंचायतों के 14 गांव चुने गए हैं। इनमें 2-5 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। सड़क, बिजली, पानी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ग्राम पंचायतें प्लॉट बेचेंगी, खरीददार भवन बनाएंगे। यह ग्रामीण विकास की नई पहल है।