इंदौर में यूरेशियन ग्रुप(Eurasian Group Indore Meeting) की पांच दिवसीय बैठक आज से शुरू हो रही है। इस बैठक में 16 देशों और 13 संगठनों के 196 डेलीगेट शामिल होने आ रहे हैं। बैठक का मुख्य मुद्दा आतंकवाद की फंडिंग, मनी लांड्रिंग और साइबर क्राइम को रोकने के लिए रणनीति बनाना है।
