यश राज फिल्म्स की मर्दानी 3 को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड पर 10.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद भारत में फिल्म की कमाई 37.10 करोड़ रुपए हो गई है। मर्दानी 3 ने दूसरे शुक्रवार को 2.15 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि दूसरे शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कलेक्शन में 79 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 3.85 करोड़ रुपए नेट तक पहुंच गया। इसके बाद रविवार को कमाई और बढ़ी और फिल्म ने 4.55 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। मर्दानी 3 से क्लैश का नहीं पड़ा बॉर्डर पर असर फिल्म बॉर्डर 2 के एक हफ्ते बाद यानी 30 जनवरी को रानी मुखर्जी की पॉपुलर मर्दानी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई है। इस फिल्म ने महज 4 करोड़ रुपए का ओपनिंग कलेक्शन किया था ओपनिंग डे पर मर्दानी 3 ने सभी उम्मीदों को पार करते हुए मर्दानी फ्रेंचाइज़ी और रानी मुखर्जी की सोलो फिल्मों में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड बनाया। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जो भारत में किसी महिला-केंद्रित फिल्म के लिए एक शानदार और चौंकाने वाली शुरुआत मानी जा रही है।
