महाकुंभ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए मध्यप्रदेश शासन ने उज्जैन में 963 करोड़ के 25 बड़े विकास कार्य प्रस्तावित किए हैं। संभागस्तरीय समिति और मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली पर्यवेक्षण समिति से प्रस्ताव अनुमोदित हो चुके हैं। अब इंतजार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमंडलीय समिति की स्वीकृति मिलने का है।
