महादेव बेटिंग ऐप केस…1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच:ED ने दुबई-नई दिल्ली में 20 प्रॉपर्टी किया जब्त, मनी-लॉन्ड्रिंग के पैसों से खरीदी गई थीं लग्जरी-संपत्तियां

0
1

महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1700 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर दी हैं। ED के रायपुर जोनल कार्यालय ने 24 मार्च 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी किया। जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें 18 संपत्तियां दुबई में, 2 संपत्तियां नई दिल्ली में, इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1700 करोड़ रुपए बताई गई है। दुबई के प्राइम लोकेशन पर लग्जरी प्रॉपर्टी ED के मुताबिक अटैच की गई विदेशी संपत्तियां दुबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं, जिनमें Dubai Hills Estate (Hills View, Fairway Residency, Sidra) में लग्जरी विला और अपार्टमेंट, Business Bay और SLS Hotel Residences में हाई-एंड अपार्टमेंट और Burj Khalifa में अपार्टमेंट शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here