महादेव सट्टा…छत्तीसगढ़ ED की जयपुर में रेड:ड्राई-फ्रूट व्यापारी के घर घुसी टीम, डॉक्यूमेंट-डिजिटल सबूत जब्त, 4 राज्यों में 60 ठिकानों पर छापेमारी

0
27

महादेव बेटिंग ऐप मामले में छत्तीसगढ़ ED की टीम ने बुधवार को जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर पर छापेमारी की। सोडाला स्थित एपल रेजीडेंसी में व्यापारी भरत दाधीच के फ्लैट पर सर्चिंग जारी है। ड्राई-फ्रूट व्यापारी के घर से डॉक्यूमेंट और डिजिटल सबूत मिले हैं। टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी तैनात हैं। इसके साथ ही महादेव बेटिंग ऐप केस में मध्य प्रदेश के भोपाल, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दिल्ली और राजस्थान समेत 4 राज्यों के 60 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। ED को जयपुर से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शैल कंपनियों से जुड़े सबूत मिले थे। इसी आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कई बड़े नेताओं, सीनियर ब्यूरोक्रेट्स, पुलिस अधिकारियों, महादेव बुक के मुख्य संचालकों और अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर रेड डाली गई है। जयपुर के कई बड़े व्यापारी भी ईडी के रडार पर हैं, जिनके खाते महादेव बेटिंग ऐप से जुड़े पाए गए हैं। अवैध सट्टा रैकेट में बड़े खुलासे की संभावना छापेमारी के दौरान कई डॉक्यूमेंट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिनमें से कुछ में अवैध सट्टा रैकेट में शामिल प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता का पता चलता है। इस छापेमारी अभियान में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। महादेव बुक अवैध रूप से करोड़ों का लेन-देन करता है
महादेव बुक पिछले कुछ सालों में भारत में सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाज प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है। यह ऐप और वेबसाइट के जरिए अवैध रूप से करोड़ों रुपए का लेन-देन करता है और क्रिकेट, फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगाता है। इसका नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है। इसमें कई प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पिछले साल इस घोटाले की जांच की थी और कई करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी। महादेव बुक से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ़्तार भी किया था। जूस बेचने वाले ने खड़ा किया सट्टा रैकेट, महादेव बेटिंग ऐप की कहानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here