सरगुजा में शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े महिलाओं संग थिरकतीं नजर आईं। उन्होंने लोक नृत्य दलों के साथ डांस किया। वहीं पांरपरिक वाद्य यंत्र मांदर पर विधायक प्रबोध मिंज ने थाप दी। कार्यक्रम में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आदिवासी पहचान बनाए रखना जरूरी है। बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई से वर्चुअली जुड़कर देशवासियों को संबोधित किया गया। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका और उनकी प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख किया। आदिवासी संस्कृति का दिखा आकर्षक नजारा कार्यक्रम में सरगुजा जिले की आदिवासी संस्कृति का सुंदर नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने असमिया लोक नृत्य बिहू, सहित छत्तीसगढ़ के आदिवासी लोक नृत्यों पर प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री और विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए। जनजातीय समाज का योगदान अतुलनीय- राजवाड़े मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में आदिवासी विभूतियों का अतुलनीय योगदान रहा है। आदिवासी समाज अपनी शालीनता और साहस के लिए जाना जाता है। हमें इस पहचान को बनाए रखना होगा। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरगुजा क्षेत्र में आदिवासी समाज के हित में महत्वपूर्ण योगदान के लिए माता राजमोहिनी देवी और संत गहिरा गुरु को याद किया। विकसित भारत लक्ष्य के लिए आगे आएं लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में आजादी के 100 साल पूरे होने पर विकसित भारत का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आदिवासी समाज को आगे आना होगा। कलाकारों और खिलाड़ियों का सम्मान आदिवासी गौरव दिवस पर विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस अवसर पर जनजातीय समाज के प्रमुखों, कलाकारों और खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कमल भान सिंह सहित रामलखन पैंकरा, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र, जिपं अध्यक्ष मधु सिंह, सदस्य राकेश गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ————————————- छत्तीसगढ़ की ये खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार पर सिंगर बने मंत्री, VIDEO: टंकराम वर्मा ने गाया लोक गीत..मोर गवई गंगा; PM आवास की चाबी भी बांटी छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का हरेली तिहार (त्योहार) पर जुदा अंदाज देखने को मिला। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री सिंगर बन गए। माइक लेकर स्थानीय कलाकारों के साथ ऐसे गाने लगे मानों कोई प्रोफेशनल लोक कलाकार हों। मंत्री ने मोर गवई गंगा…गीत गाया। पढ़िए पूरी खबर
