CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के जिला अस्पताल का चौंकाने वाला मामला आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई तक पहुंच गया है। अस्पताल में महिला गार्ड द्वारा मरीज को इंजेक्शन लगाए जाने की घटना पर अब कलेक्टर ने सख्ती दिखाई है। इस मामले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
